महंगे ईंधन की आंच में झुलसेगा घर और बाजार
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर अब आम आदमी की जेब से लेकर बाजार तक दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा के सफर, बच्चों के स्कूल आने-जाने, सार्वजनिक परिवहन और घरेलू सामानों की ढुलाई तक का खर्च बढ़ने की आशंका गहरा गई है। आम लोगों के साथ कारोबारी भी मान रहे हैं कि ईंधन महंगा होने से मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा। यह भी पढ़ें- ईंधन की कीमतों में उछाल से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मारसफर पर खर्च बाइक और कार से रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों का खर्च सीधे बढ़ेगा। जिन परिवारों में दोपहिया और चारपहिया दोनों वाहन हैं, वहां मासिक पेट्रोल खर्च में कई सौ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। दूसरी ओर डीजल महंगा होने से माल ढुलाई प्रभावित होगी, जिसका असर धीरे-धीरे खाद्यान्न,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.