महंगी हो गई Maruti की यह पॉप्युलर 7-सीटर, पिछले महीने इस कार की सेल थी 16,911 यूनिट
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पॉप्युलर 7-सीटर कार (MPV) - Ertiga को महंगा कर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इसके दो वेरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये बढ़ा दी है। नई कीमतें लागू भी हो गई हैं। इससे पहले कंपनी फ्रॉन्क्स की कीमतों में भी बदलाव कर चुकी है। आइए जानते हैं मारुति ने अपनी अर्टिगा के किन वेरिएंट को महंगा किया है।इन दो वेरिएंट को मिला प्राइस हाइक मारुति सुजुकी ने अर्टिगा के ZXi+ पेट्रोल MT स्मार्ट हाइब्रिड और ZXi+ पेट्रोल AT स्मार्ट हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत को 10 हजार रुपये महंगा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार अर्टिगा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमतों में बदलाव के बाद मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से 13.14 लाख रुपये के बीच हो गई है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.