मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते अब खेती भी महंगी होने वाली है। इसकी वजह कीटनाशकों की कीमत में हो रही वृद्धि है। बीते एक माह में 10 से 20 प्रतिशत तक कीमत बढ़ चुकी है। इनमें पेट्रोकेमिकल आधारित कीटनाशक के साथ फंगीसाइड भी शामिल हैं।जानकारों के मुताबिक सप्लाई चेन में रुकावट के साथ कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि कारण कीमतें बढ़ रही है। वर्तमान में यहां आम व लीची पर कीटनाशक के छिड़काव का समय है। इसके अलावा मई-जून से खरीफ की बुआई से लेकर आगे फसल तैयार होने तक कीटनाशक की जरूरत होगी। कीमत बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ के साथ खेती की लागत बढ़ेगी।बीज-कीटनाशक कारोबारी राजरतन कुशवाहा के मुताबिक सबसे अधिक मांग वाले ग्लैफोसिट कीटनाशक की कीमत बढ़ी है। यह खेत से बगीचे तक उगे खरपतवार को खत्म करता है। पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.