चम्पावत, अप्रैल 8 -- नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अभिभावक किताब और कॉपी की खरीद कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली और उत्तराखंड एनसीईआरटी के किताबों के दाम में अंतर हैं। कक्षा एक से आठ तक दिल्ली ने हर किताब की कीमत 65 रुपये तय की है। जबकि उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब सबसे 69 रुपये की है। हालांकि कक्षा नौ से 12 तक की किताब के दाम बराबर हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद चम्पावत में लोग बड़ी संख्या में किताब और कॉपी की खरीददारी करने लगे हैं। लेकिन एनसीईआरटी की किताबों के दाम में एकरूपता नही हैं। बाजार में दिल्ली और उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताबों की बिक्री हो रही है। दोनों में सेलेबस में कोई अंतर नहीं है। लेकिन दामों में अंतर जरूर है। पुस्तक विक्रेता सुरेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली के मुकाबले महंगी हैं। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.