कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश सात फेरों तक पहुंच गई है। दुल्हन के लहंगे से लेकर तिलक चढ़ाने के बर्तन की कीमतों में करीब 20 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। झुमरीतिलैया के बर्तन दुकानदार बिनोद कसेरा ने बताया कि इस बार की महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ देगी। बिनोद ने बताया कि शादी में तिलक चढ़ाने के लिए स्टील और तांबें के बर्तनों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे में शादी का खर्च पिछले वर्षों की तुलना में दोगुना से अधिक हो सकता है। इधर, मनी बाबा के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म हो जाएगा और इसके तुरंत बाद 15 अप्रैल से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अप्रैल से जुलाई 2026 तक विवाह के कई उत्तम मुहूर्त उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से शादी विवाह शुरू हो जाएग...