गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर अब वैवाहिक कार्यक्रमों में भी दिखने लगा है। उसके कारण शादी में आने वाली खर्च में बढ़ोतरी हो गई है। उसका बोझ दुल्हा और दुल्हन पक्ष पर पड़ रहा है। दुल्हे की शेरवानी, दुल्हन का लहंगा से लेकर तिलक में चढ़ाया जाने वाला बर्तन के दाम भी बढ़ गए हैं। अलगे 14 अप्रैल के बाद वैवाहिक लगन शुरू होने वाला है। विवाह को लेकर दोनों ही पक्ष दुल्हा और दुल्हन परिवार से जुड़े लोग शादी की तैयारी में लग गए हैं। उसके लिए खरीदारी हो रही है। कपड़ा व्यवसायी सुनिल गुप्ता बताते हैं कि कपड़े के दाम में करीब 10 से 13 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। दुल्हन के लिए औसतन पांच हजार की कीमत से लहंगा शुरू होता है। वहीं दुल्हा के लिए शेरवानी पांच हजार से 20 हजार रुपये के रेंज में उपलब्ध है। सभी कपड़ों के दाम में...