नई दिल्ली, मई 17 -- कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं जो किसी स्पेशल ओकेजन पर बहुत कम देर के लिए ही पहनी जाती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं एक से दो बार इन साड़ियों को पहनकर भी ड्राई क्लीन करवा लेती हैं। जबकि फैब्रिक एक्सपर्ट का कहना है कि सिल्क जैसे नाजुक धागों से बनी साड़ी या फिर जिनमे महीन कारीगरी की गई हो उन साड़ियों को लगातार ड्राई क्लीन करवाने से खराब हो जाती हैं। लेकिन सवाल ये हैं कि पार्टी-शादी में पहनी ये साड़ियां अक्सर फ्लोर से टकराती हैं और गंदी हो जाती हैं। इस तरह की गंदी साड़ी को कैसे साफ किया जाए। जिससे ना साड़ी की खूबसूरती बिगड़े और सफाई भी हो जाए। इस सवाल का जवाब सेलिब्रेटी ड्रेपर डॉली जैन ने दिया है। उन्होंने बताया कि वो अक्सर अपनी उन साड़ियों को जो एक या दो बार पहनती हैं उन्हें किस तरह साफ करके रखती हैं।डॉली जैन ने बताया साड़ी को ...