महंगी शिक्षा व्यवस्था से अभिभावक परेशान
भभुआ, जुलाई 4 -- (युवा पेज) भभुआ। शिक्षा पर बढ़ती महंगाई का असर अब छात्र-छात्राओं और अभिभावकों पर साफ दिखाई देने लगा है। स्कूल फीस, किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म, परिवहन और अन्य शैक्षणिक सामग्री के बढ़ते दाम से परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे शैक्षणिक खर्च के कारण बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से शिक्षा से जुड़े खर्चों पर नियंत्रण तथा आम लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। खेल सामग्री सामानों के बढ़ते दाम से बढ़ी चिंता भभुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे विद्यालयों के सामने खेल सामग्री की बढ़ती कीमतें नई चुनौती बन गई हैं। फुटबॉल, वालीबॉल, क्रिकेट किट, बैडमिंटन रैकेट सहित अन्य खेल उपकरणों के दाम बढ़ने से कई स्कूलों का बजट प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.