सहारनपुर, जून 8 -- प्रणव अग्रवाल, सहारनपुर। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) को लेकर प्रदेशभर में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और परिवहन विभाग के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि सुरक्षा और निगरानी के नाम पर लागू की गई व्यवस्था अब उनके लिए आर्थिक बोझ बन गई है। महंगी डिवाइस, सीमित विक्रेताओं की कथित मोनोपॉली और बिना वीएलटीडी फिटनेस व परमिट न मिलने की बाध्यता के कारण बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन खड़े होने लगे हैं। इसका असर केवल ट्रांसपोर्ट कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि माल ढुलाई, बाजार आपूर्ति और सरकारी राजस्व पर भी पड़ने लगा है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, कानपुर, अलीगढ़ और लखनऊ समेत कई जिलों में ट्रांसपोर्ट संगठनों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि एक ओर सरक...