महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवादाता। अघोषित बिजली कटौती, महंगी होती दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सामने पुराने बिजली घर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पूरी व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। इस दौरान राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, अंजनी मिश्रा, जिला महासचिव सौरव सिंह, पल्लवी मालवीया, रविंद्र श्रीवास्तव, रेणुका राय, मित्रा कैथवास, विशाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बिजली संकट, स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.