हरिद्वार, मार्च 12 -- जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने भूपतवाला स्थित दूधिया बंद बिजलीघर पर महंगी बिजली और ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार पर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाते हुए बिजली बिलों में राहत देने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद यहां की जनता को महंगी बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस वर्ष बिजली के बिलों में छूट नहीं दी। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि महज पांच हजार रुपये का बिल जमा न करने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। चेताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.