बागपत, जून 5 -- आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली को लेकर ऊर्जा निगम के उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ओमबीर सिह सैन ने कहा कि ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट, स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन इस दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- महंगी बिजली दरों और स्मा...