बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के निजी स्कूल प्रबंधन हर साल ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य शुल्कों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रहे हैं। वैन और बसों का किराया तेजी से बढ़ा है, जो घर के बजट को प्रभावित कर रहा है। ट्यूशन और विकास शुल्क के अलावा, एक्टिविटी, स्मार्ट क्लास के नाम पर छुपे हुए शुल्क लिए जा रहे हैं। इससे परिवारों को जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है और कई बार बच्चों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग को निजी स्कूलों की फीस नीति को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम बनाने और लागू करने की आवश्यकता है। बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्णा शिक्षा मुहैया कराना हर मां-बाप की चिंता होती, लेकिन हर साल बदलते सिलेबस व महंगाई की मार उनके जेब को खाली कर रहा है। अभिभावकों का क...