महंगी पाठ्य-पुस्तकों से अभिभावकों की बढ़ी परेशानी
बलरामपुर, अप्रैल 12 -- बलरामपुर संवाददाता। नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित प्रकाशकों की महंगी किताबें लागू किए जाने से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जहां एक ओर सरकारी विद्यालयों में एनसीआरटी की सस्ती पुस्तकों से पढ़ाई हो रही है, वहीं निजी स्कूलों में महंगी पाठ्य सामग्री ने अभिभावकों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। जिले में इन दिनों पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर अभिभावकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस वर्ष किताबों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं कई निजी विद्यालय अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.