अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख कीमोथेरेपी दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। प्लेटिनम की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर प्लेटिनम आधारित दवाओं पर पड़ा है, जिससे इलाज का खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। इन दवाओं का उपयोग सर्वाइकल, फेफड़े, सिर व गर्दन सहित कई प्रकार के कैंसर के उपचार में नियमित रूप से किया जाता है। जानकारी के अनुसार, कार्बोप्लेटिन की कीमत करीब 2,600 रुपये से बढ़कर 4,200 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं सिस्प्लेटिन 370 रुपये से बढ़कर 570 रुपये और ऑक्सालिप्लेटिन 4,000 रुपये से बढ़कर लगभग 4,500 रुपये हो गई है। यह भी पढ़ें- कैंसर की अहम दवाएं हुईं महंगी इन दवाओं की कीमत बढ़ने से हर कीमोथेरेपी साइकिल का खर्च भी बढ़ गया है, जिसका सीधा ...