मेरठ, जून 9 -- व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की अनिवार्यता के चलते ट्रकों की फिटनेस एवं परमिट अटक रहे हैं। मेरठ में करीब 600 से अधिक ट्रक फिलहाल खड़े हो गए हैं। नया संकट बीएस-4 वाहनों (ट्रकों) के दिल्ली (एनसीआर) में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देने से पैदा हो गया है। व्यापारियों-कारोबारियों को मेरठ से दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र के दूसरे शहरों में माल भेजने के लिए दो गुना तक किराये-भाड़े का भार उठाना पड़ रहा है। इसके बाद भी गाड़ियों की आसान उपलब्धता नहीं होना परेशानी बढ़ा रही है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि ट्रकों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के मामले में मोनोपोली के साथ फिटनेस के नाम पर मनमाना शुल्क वसूली परेशानी बढ़ा रही है। एक तरफ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में मंदी का दौर है। दूसरी तरफ, हर रोज डीजल, सीएनजी की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। टोल टैक...