अयोध्या, मार्च 23 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बीकापुर के विकास खंड तारून स्थित ग्राम पंचायत दादूपुर में उचित दर दुकान के निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर जिला पूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। उचित दर विक्रेता शैलेन्द्र कुमार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर चीनी वितरण किए जाने की पुष्टि होने पर पांच हजार रुपये की प्रतिभूति जब्त कर ली गई है। 10 फरवरी को पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया था, जिसमें अंत्योदय कार्डधारक को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर चीनी दिए जाने की शिकायत सही पाई गई थी। यह कृत्य शासन के नियमों का उल्लंघन माना गया। विक्रेता द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का परीक्षण करने पर विभाग ने उसे असंतोषजनक पाया। अधिकारियों ने माना कि प्रस्तुत साक्ष्य विश्वसनीय नहीं हैं और दबाव में दिए गए हो सकते हैं। कार्रवाई के तहत विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.