महंगी चीनी के विरोध में सपाइयों ने लगाया स्टॉल, 20 रुपये किलो बेची चीनी
हरदोई, अगस्त 22 -- हरदोई। चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने शनिवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला जिला चिकित्सालय के बाहर महिलाओं को पीडीए की 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेचकर बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा। कहा लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी और खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। कई बाजारों में खुदरा कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। सपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। इसी के विरोध में उन्होंने बाजार भाव से काफी कम कीमत पर चीनी बेचकर लोगों के सामने महंगाई का मुद्दा उठाया। महिला जिला चिकित्सालय के बाहर आयोजित इस विरोध के दौरान महिलाओं की भीड़ जुटी। 20 किलो चीनी मिलने पर लोगों में उत्सुकता देखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.