रांची, फरवरी 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारत सरकार के आयुष सलाहकार एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय ने सोमवार को बिरसा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया कॉम्प्लेक्स में योग केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ परिवार और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर योग से जुड़ना चाहिए। महंगी चिकित्सा पद्धति देश के गरीबों के लिए अभिशाप बन गई है। इसलिए योग और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर रोगों से मुक्त रह सकते हैं। देश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहेगा, तभी राष्ट्र खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती स्वस्थ राष्ट्र निर्माण अभियान में जुटी है और भारतीय स्वास्थ्य चिंतन को आधार बना कर स्वास्थ्य जागरण का अभियान चला रही है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.