नई दिल्ली, मई 24 -- चेहरे पर पिंपल्स, कालापन, टैनिंग गर्मियों के सीजन में होना आम बात है। इससे निपटने के लिए कई महंगी क्रीम और फेस वॉश आप अपनाकर देख चुकी होंगी लेकिन खास असर नहीं पड़ा होगा। आजकल एक नहीं हजारों ब्रांड्स के क्रीम, फेस वॉश, क्लींजर, मॉइश्चराइजर मार्केट में मौजूद है, जिन्हें लेकर अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन सा सूट करेगा? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहले हमारी दादी-नानी त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे निपटती थीं। आज हम आपको नानी-दादी के समय के कुछ स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी त्वचा से कालापन, टैनिंग, मुंहासे सबकुछ गायब हो जाएंगे और रंगत भी सुधर जाएगी।पपीते के पत्ते पपीता कच्चा हो या पका हुआ दोनों ही तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। इसे लोग कच्चा भी खाते हैं पकाकर भी। वहीं पपीते की पत्तियों का ...