उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता महंगी किताबों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुक स्टोर का औचक निरीक्षण किया। एक से आठवीं के बच्चों की पुस्तकों के पब्लिकेशंस मूल्य आदि की किताब विक्रेताओं से जानकारी ली। वहीं कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर बच्चों की संख्या के साथ सुरक्षा के इंतजाम देखे और कोचिंग संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निजी स्कूल संचालकों और बुक स्टोर संचालकों की मिली भगत से बच्चों को चिन्हित दुकानों से ही किताब खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल संचालकों ने बच्चों की यूनिफॉर्म जूते मोजे, टाई बेल्ट आदि की दुकान भी निर्धारित कर रखी हैं। बच्चों को किताबें बढ़ी फीस आदि पर जिला प्रशासन पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए स्कूल संचालकों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय...