महंगी कार ने वाहनों में टक्कर मारी
गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-54 स्थित द वरंडास सोसाइटी से एक कंपनी के अधिकारी के चालक ने बिना बताए पार्किंग से मर्सिडीज बेंज कार बाहर निकाल ली। आरोपी ड्राइवर शुक्रवार को रातभर कार को सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इससे महंगी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस पूरी वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी अगले दिन कार को गुपचुप तरीके से ठीक कराने के लिए एक मैकेनिक के पास पहुंचा। मैकेनिक कार मालिक का परिचित निकला। उसने तुरंत फोन कर मालिक को इसकी सूचना दे दी। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है。 यह भी पढ़ें- बाइक सवार को कार से टक्कर मारकर पीटाकार की चोरी की जानकारी कार मुहैया कराने वाली कंपनी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.