महंगा हो रहा सस्ते आशियाने का सपना
हाथरस, जून 20 -- हाथरस। मौरंग बालू और गिट्टी के दाम बढ़ने से सस्ते आशियाने का सपना महंगा होता जा रहा है। दो सप्ताह के अंदर इनकी कीमतों में बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है। उधर सीमेंट के दाम भी बीस रुपये प्रति बोरी तक बढ़ गए हैं। बिल्डिंग मेटेरियल से जुड़े कारोबारी मूलचंद्र ने बताया कि परिवहन भाड़ा बढ़ने से यह महंगाई बढ़ी है। सीमेंट और स्टील कंपिनयों ने पहले दाम बढ़ा दिए थे। अब सप्ताह के अंदर ही साठ रुपये वाली मौरंग 72 रुपये घनफीट तक हो गई है। महीन मौरंग सत्तर रुपये से 80, गिट्टी साठ रुपये से 68 रुपये, गिट्टी डस्ट 45 रुपये से 52 रुपये प्रति घनफीट हो गई है। जुलाई में खनन पर रोक लगाने से बालू गिट्टी और मोरंग की डंपिग भी बढ़ती जा रही है।इस कारण कीमतें आसमान पर हैं। स्थिति यह कि मौरंग की जगह गिट्टी की डस्ट इस्तेमाल की जा रही है।मौरंग गिट्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.