प्रयागराज, मार्च 31 -- मध्य पूर्व में जंग अब खानपान के सामानों को भी प्रभावित करने लगा है। वनस्पति, रिफाइंड ऑयल के बाद अब मक्खन भी महंगा हो गया है। कॉफी और बिस्किट के दामों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी होने वाली है। बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले मक्खन का दाम दो रुपये प्रति 100 ग्राम बढ़ा है। खुले बाजार में 58 रुपये बिकने वाला 100 ग्राम मक्खन अब 60 रुपये में मिलने लगा है। इसी प्रकार 500 ग्राम का मक्खन अब 285 रुपये की जगह 295 रुपये में बिकने लगा है। मक्खन के साथ कंपनी ने अन्य उत्पादों के दाम में वृद्धि की है। अन्य कंपनियां भी मक्खन व अन्य सामान के दाम बढ़ाने वाली हैं। मक्खन के बाद अब कॉफी और बिस्किट के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है। क़ॉफी बनाने वाली कंपनी ने तो अपने थोक विक्रेताओं को 10 फीसदी मूल्य बढ़ाने का संदेश भेज दिया है। कॉन्फे़डरेशन ऑफ...