नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भारत में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रखने वालों के लिए यह खबर थोड़े परेशान करने वाली है। आने वाले समय में बीमा थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगले 12 से 18 महीनों में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में 10-15% तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी एक साथ नहीं बल्कि रिन्यूअल के समय धीरे-धीरे लागू की जाएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्र, शहर, सम इंश्योर्ड और क्लेम हिस्ट्री के आधार पर यह बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है। खासकर मेट्रो शहरों में रहने वाले और सीनियर सिटीजन को ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।क्यों महंगा हो सकता है हेल्थ इंश्योरेंस इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह तेजी से बढ़ती महंगाई है। भारत में हेल्थकेयर लागत हर साल करीब 14-15% की दर से बढ़ रही है, जो सामान्य महंगाई से कहीं ज्यादा है। अस्पतालों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.