नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- एविएशन सेक्टर से एक बड़ी खबर आई है, जिसने निवेशकों और यात्रियों दोनों को चौंका दिया है। इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयरों में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह तेजी से बढ़ती ईंधन कीमतें और उससे निपटने के लिए बढ़ाया गया फ्यूल चार्ज है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- आज से हवाई सफर महंगा! Rs.10000 तक बढ़ेंगी कीमतें; इंडिगो ने इतना फ्यूल चार्ज लगायाक्या हुआ पूरा मामला? 2 अप्रैल से इंडिगो (IndiGo) ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में अचानक भारी उछाल आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल संकट और सप्लाई बाधाओं के चलते ATF की कीमतें एक महीने में 13...