महंगा हुआ आशियाना बनाना, गिट्टी-बालू के दाम में तेज उछाल
कटिहार, मई 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार समेत पूरे सीमांचल और कोसी इलाके में घर बनाना अब पहले से कहीं अधिक महंगा पड़ने लगा है। भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और मनिहारी-साहिबगंज अंतर्राज्यीय फेरी सेवा बंद होने का सीधा असर अब भवन निर्माण सामग्री के बाजार पर दिखने लगा है। गिट्टी और बालू की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों, ठेकेदारों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने से कई छोटे और मध्यम स्तर के प्रोजेक्ट धीमे पड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल टूटने से भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धिबाजार में कीमतों की स्थिति दरअसल, पहले झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों से निर्माण सामग्री विक्रमशिला पुल और फेरी सेवा के जरिए कम दूरी में सीमांचल पहुंच जाती थी। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.