गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर में सोने और चांदी की कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव ने सराफा व्यापारियों को बड़ी दुविधा में डाल दिया है। शुक्रवार को बाजार में चांदी के भाव में लगभग 60 हजार रुपये और सोने में करीब 14 हजार रुपये का अंतर देखने को मिला। इस अस्थिरता के कारण कारोबारी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे जेवर बेचकर व्यापार करें या दुकान बंद रखकर अपने पास रखे सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने का इंतजार करें। हालात ऐसे हैं कि कई बार सामान बेचने के बाद भी व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों की मुसीबत और नोटिस का डर बाजार के जानकारों का कहना है कि कीमतों में आए उछाल से छोटे दुकानदारों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। बड़े व्यापारी तो किसी तरह मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन छोटे व्यापारियों के लिए व्यापार लॉटरी जैसा हो गया है। कई दुकानदारों का मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.