इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा, संवाददाता। महंगे गैस सिलिंडर ने शहर में स्वाद के बाजार की रफ्तार बिगाड़ दी है। स्ट्रीट फूड से लेकर शादी समारोहों तक इसका असर साफ दिखने लगा है। एक ओर जहां दुकानदारों ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं शादियों में लगने वाले लाइव काउंटर कम हो गए हैं या कई जगह बंद तक करने पड़े हैं। स्ट्रीट फूड संचालकों का कहना है कि गैस सिलिंडर समय पर न मिलने से रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। कई दुकानदारों ने स्टॉल लगाना बंद कर दिया है, जबकि कुछ एक सप्ताह से दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। जो स्टॉल लग भी रहे हैं, उन्हें महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। छैराहा, नौरंगाबाद, विजयनगर व पुरबिया टोला के परम्परागत खीर मोहन, समोसा, मोमोज, चाट की पुरानी दुकानों पर असर ज्यादा दिख रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, गैस सिलिंडर 1...