मिर्जापुर, जनवरी 15 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के पास दुकान पर महंगा पंतग देने को लेकर युवक से मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी का चालान किया है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि कोतवाली के पास पतंग की दुकान है। रात को दुकान पर मुकेरी बाजार निवासी युवक पतंग लेने आया था। वह नशे में धुत था। पतंग खरीदने को लेकर विवाद कर लिया। आरोप लगाया कि महंगा पतंग बेच रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अंकित सिंह का चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.