नई दिल्ली, अगस्त 2 -- पेट्रोल-डीजल के साथ कारों की कीमतें महंगे होने के बावजूद जुलाई, 2026 में बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान भारत में हुई कुल कार बिक्री में 33 पर्सेंट का बड़ा उछाल देखा गया। बता दें कि यह आंकड़ा लगभग 4.7 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से कच्चे माल की लागत बढ़ी और ऑटो कंपनियों को दाम भी बढ़ाने पड़े। फिर भी सितंबर, 2025 में जीएसटी दर घटने, आयकर में छूट और रेपो रेट में कटौती जैसे कदमों ने भारतीय ग्राहकों का भरोसा और मार्केट का उत्साह काफी मजबूत बनाए रखा है। आइए पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं।50% बढ़ी सीएनजी कारों की बिक्री देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने जुलाई महीने में कुल 2,41,421 गाड़ियां बेचीं। कंपनी की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 34 पर्सेंट की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। ...