महंगा घी है तो अच्छा ही होगा? डॉक्टर ने समझाया असली फर्क
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- घी लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होता है। आजकल बाजार में कई तरह के घी मिलते हैं और इनमें A2 घी की कीमत दूसरे घी से काफी ज्यादा होती है। ऐसे में कई लोग सिर्फ डिब्बे पर A2 लिखा देखकर इसे खरीद लेते हैं। लेकिन क्या सिर्फ A2 घी होना ही इसे अच्छा बनाता है? दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने घी को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई हैं। उनके अनुसार, अगर घर पर घी बना सकते हैं, तो वह सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर बाजार से घी खरीद रहे हैं, तो सिर्फ A2 देखना काफी नहीं, इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।A2 घी क्या होता है? A2 घी कोई अलग तरह का घी नहीं है। यह A2 प्रकार वाले दूध से बनाया गया घी होता है। गाय के दूध में एक प्रोटीन होता है, जिसे बीटा-कैसीन कहते हैं। इसके अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें A1 और A2 शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.