रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश की मंडियों में रिटेल काउंटर खोले जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से आम लोगों को फल, सब्जियां और दैनिक आवश्यक वस्तुएं उचित व रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने बुधवार को उत्तराखंड कृषि उत्पादन और विपणन बोर्ड कार्यालय में अधिकारियों और सचिव के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडी समिति में पांच बड़े रिटेल काउंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और रामनगर मंडियों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगी सब्जियों की शिकायत आने पर मंडियों में थोक भाव और बाजार में फुटकर भावों का आकलन...