चंदौली, जनवरी 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही रिकॉर्ड वृद्धि ने आभूषण कारोबार को काफी प्रभावित किया है। इससे जहां ज्वेलरी कारीगरों को काम मिलना बंद हो गया है वहीं कारोबार में भी भारी गिरावट आई है। हालांकि महंगाई को देखते हुए कारोबारियों ने व्यवसाय करने का पैटर्न भी बदल लिया है। अब एक किलो सोने की जगह सात सौ ग्राम और दस किलो चांदी की जगह सात किलो चांदी का हिसाब रखकर कारोबार शुरू कर दिया है। वहीं, कारोबारियों को बजट में छह फीसदी से अधिक कस्टम ड्रयूटी बढ़ाने की चर्चा ने चिंता में डाल दिया है। उनका कहना है कि यदि ड्यूटी शुल्क बढ़ गया तो घरेलू भाव में और वृद्धि हो जाएगी। इससे कारोबारी खुलकर बाजार करने से भी हिचकिचा रहे हैं। महंगाई के चलते सहालग के सीजन में भी ग्राहकों की ओर से ज्वेलरी के ऑर्डर नहीं मिल रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.