नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिया। यह कदम लगातार बनी हुई ऊंची महंगाई से निपटने के लिए उठाया गया है। व्हाइट हाउस ने फेडरल रिजर्व के फैसले की आलोचना की, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दरें घटाने की मांग की थी। प्रवक्ता कुश देसाई ने फॉक्स न्यूज को बताया, 'फेडरल रिजर्व का ब्याज दरें बढ़ाने का आज का फैसला काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन के नजरिए से, इसके पीछे कोई बहुत मजबूत आर्थिक तर्क नहीं था।'महंगाई दर को दो प्रतिशत के लक्ष्य पर लाने की कवायद फेड की 'फेडरल ओपन मार्केट कमेटी' ने महंगाई के 'ऊंचे' स्तर का हवाला देते हुए ब्याज दरों को 3.75 से 4.00 प्रतिशत के बीच बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। साथ ही, यह भी कहा गया कि दरों में इस बढ़ोतर...