महंगाई से आम जनता का जीवन हुआ कठिन : विभूति नारायण
जौनपुर, मई 26 -- मड़ियाहूं। समाजवादी पार्टी मड़ियाहूं विधानसभा के तत्वावधान में रविवार की शाम जनभागीदारी रैली और अपनी बात अपनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन एक मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता विभूति नारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें- महंगाई और बिजली कटौती को लेकर सपा ने जताई चिंता उन्होंने कहा .कि सपा ही एक मात्र विकल्प है। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिला महासचिव विवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.