महंगाई से आम आदमी हो रहा बेहाल
महोबा, अगस्त 20 -- खन्ना, संवाददाता। पीडीए महापंचायत में पदाधिकारियों ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का बुरा हाल हो रहा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचानें का काम कर रही है। गुरुवार को ग्योड़ी गांव में पीडीए के महापंचायत आयोजित की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा है। राममंदिर से चंदा चोरी हो गया। नीट का पेपर लीक हो रहा है जिससे छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। युवा रोजगार के अभाव में पलायल करने को मजबूर हो रहा है। बुंदेलखंड में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है। डॉक्टरों की कमी से सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्वअध्यक्ष क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.