महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 28 को पटना में प्रदर्शन
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के खांजहांपुर पंचायत स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक हुई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, बाढ़-सुखाड़ तथा किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम सकल सहनी तथा संचालन कामरेड अर्जुन सिंह ने किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28 सितंबर को पटना स्थित लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में चेरिया बरियारपुर अंचल से करीब 200 पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शांति एवं सद्भावना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जमुई में नाबालिग बच्चों से संबंधित घटना का मुद्दा भी उठाया गया। यह भी पढ़ें- भाकपा कार्यकर्ता राजभवन का करेंगे घेराव पार्टी की ओर से घटना को समाज के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.