शामली, मार्च 15 -- शामली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार को सौंपते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कहा कि गैस की कीमत बढ़ने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों पर भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.