लखनऊ, अप्रैल 13 -- देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी की किल्लत को लेकर सोमवार को ऐपवा (अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन) की कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। ऐपवा की जिला संयोजिका सरोजनी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार से रसोईं गैस एलपीजी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किए जाने की अपील की। सरोजनी बिष्ट ने कहा कि आम लोग अभी भी एलपीजी संकट से जूझ रहे हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युद्ध के खिलाफ शांति की अपील भी की। इस अवसर पर मुन्नी देवी, कमलेश, रामावती, रामदेवी, सरिता समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.