महंगाई रोकने में प्रधानमंत्री नाकाम : बांकिरा
चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटु पंचायत के मुरूमबुरा गांव में गुरुवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने मनरेगा बचाव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया और साथ ही अन्य समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि गांव में बहुत से ऐसे बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है लेकिन आधार कार्ड में त्रुटि होने के कारण उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव का सामुदायिक भवन भी जर्जर स्थिति में है जहां बच्चों को ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक प्रयास से फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें- बंदगांव में युवा कांग्रेस ने किया मनरेगा बचाव अभियान कार्यक्रम बैठक में उपस्थित सभी लोगों के समस्याओं को सुनने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.