मुरादाबाद, जनवरी 25 -- हमारे तिरंगे की अनूठी शान बेकाबू महंगाई की जद में आते जा रहे पीतल के संग भी जस की तस खिल रही है। मुरादाबाद में पीतल से बने तिरंगे और अशोक की लाट का दबदबा ऐसे दौर में भी बरकरार है जिसमें पीतल के कच्चे माल पर महंगाई हावी होने के चलते निर्यातकों ने इसके उत्पाद बनाने से लगभग तौबा कर ली है। सात समंदर पार के खरीदार भी पीतल के उत्पाद महंगे होते जाने से इनका आयात करने से अब कतरा रहे हैं। मुरादाबाद में ब्रास कारखानेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष आजम अंसारी ने बताया कि शुद्ध पीतल से तिरंगा और अशोक की लाट बनाने के लिए यहां के कारखानेदारों को सबसे ज्यादा ऑर्डर सेना की छावनियों से मिल रहे हैं। पिछले कई वर्षों की तरह मौजूदा समय में भी गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि राष्ट्रीय पर्वों से पहले सेना की छावनियों, सरकारी प्रतिष्ठानों से इन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.