पीलीभीत, सितम्बर 26 -- पीलीभीत। महंगाई भत्ते का अवशेष लंबित होने समेत कई मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस पर कार्यवाही का आश्वाासन मिला है।

लंबित भुगतान की जानकारी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रांतीय प्रतिनिधि सतीश चंद्र गंगवार के साथ डीआईओएस विजय सिंह यादव से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि जुलाई 2025, जनवरी 2026, जुलाई 2026 में घोषित महंगाई भत्ते के अवशेष का भुगतान लंबित है। एसीपी और चयन वेतनमान के अवशेष भुगतान के बिल लांबित है।

शिक्षिकाओं के वेतन संबंधी समस्याएं शिक्षिका हर्षिता पांडेय के 27 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के अवशेष वेतन का बिल लंबित है। पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज बरखेड़ा के शिक्षकों का सत्र 2025-26 में एक माह की आयकर क...