महंगाई भत्ते का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग
लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कर्मचारियों-पेंशनरों को एक जनवरी 2026 से मिलने वाला दो प्रतिशत डीए/डीआर के भुगतान के आदेश तत्काल जारी करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में एक पत्र भी भेजा है। दोनों पेंशनर्स नेता ने बताया कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों / पेंशनरों को डीए-डीआर के आदेश जारी कर उसका भुगतान भी कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा डीए/डीआर का भुगतान अब तक नहीं किए जाने से पेंशनरों को हानि उठानी पड़ रही है। संगठन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने सरकार से मांग की है कि सरकार डीए/डीआर का आदेश कर इसी माह में भुगतान कराने की कार्रवाई कर मई पेड जून के आदेश जारी करे। यह भी पढ़ें- 8वें वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.