महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी अब तक राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता व महंगाई राहत की दरों में इजाफा नहीं हुआ है। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत के आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। संस्था के महामंत्री ओंकारनाथ तिवारी ने कहा कि गत 22 अप्रैल को केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता व महंगाई राहत के आदेश जारी कर चुकी है। उसी तर्ज पर राज्य सरकार भी आदेश जारी करे ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ मिले। यह भी पढ़ें- इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़कर 60% हुआ DA, अब इतनी होगी सैलरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.