बिहारशरीफ, जून 7 -- महंगाई-बेरोजगार के खिलाफ 9 को प्रखंड तो 17 को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगा राजद जिला पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया आंदोलन करने का निर्णय पूर्व विधायक विजय सम्राट ने कहा, विकास के नाम पर हो रही लूट फोटो 7मनोज01: शहर के इंदाय मोहल्ला स्थित जिला राजद कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक विजय सम्राट व मंचासीन अन्य नेता। शेखपुरा, निज संवाददाता। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल राजद अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। जनहित के मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ता 09 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। जबकि, 17 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। यह निर्णय रविवार को शहर के इंदाय स्थित जिला राजद कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं...