महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त जनता कांग्रेस की ओर देख रही : अभिषेक दत्त
महाराजगंज, सितम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को जिला उद्योग चौराहे के पास स्थित अतिथि भवन में जिला कार्यकारिणी, नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का संवाद सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेस सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि महंगाई ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले चार माह तक हर बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.