संभल, सितम्बर 3 -- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को मोहल्ला हिलाली सराय में बैठक आयोजित की। बैठक सपा जिला सचिव सईद अख्तर ईसराइली के आवास पर हुई, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग उठाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए सईद अख्तर ईसराइली ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि जिलों के नाम बदलने या मंदिर-मस्जिद के मुद्दों के बजाय सरकार को जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा मुखर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, छात्रों को बेहतर शिक्षा और आम लोगों को गुणवत्तापूर्...