महंगाई-बेरोजगारी चरम पर, सरकार दिखावटी योजनाओं में व्यस्त
बलिया, मार्च 30 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक और जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को मांगों का पत्रक सौंपा।जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है। विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं। कांग्रेस हमेशा से गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज रही है। आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था चरम पर है लेकिन सरकार सिर्फ दिखावटी योजनाओं में व्यस्त है। पुनीत पाठक ने कहा कि बांसडीह सहित पूरे जिले की उपेक्षा की जा रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। आरोप लगाया कि क्षेत्र में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.