महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा
कन्नौज, सितम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाह का गुरुवार को सिकंदरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर के मजरा रायपुर पहुंचीं। यहां आयोजित पार्टी की बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हुए। लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए शिवकन्या कुशवाह ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को उठाया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान जितनी जिसकी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में लोगों से जन अधिकार पार्टी और बाबू सिंह कुशवाह के साथ जुडऩे की अपील की गई। इस पर बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.